पौधराेपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प
कापरेन| भाजपामंडल कापरेन के तत्वावधान में रविवार को गणेश वाटिका परिसर में पं. दीनदयाल जयंती सप्ताह के तहत कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। जयंती प्रभारी डूंगरसिंह राजावत ने बताया कि पौधरोपण करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, प्रतिपक्ष नेता द्वारकालाल मीणा, गिरिराज खींची, अशोक चौरसिया, संजय तिवाड़ी, विष्णु शृंगी, दिनेश खारौल, पार्षद जमालुद्दीन, विनोद जैन, सत्येंद्र चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जेलसिंह आशावत, मुकेश मीणा, चेतन मंगल आदि मौजूद थे।
कापरेन। गणेशवाटिका में पौधरोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।