पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पानी की किल्लत
कापरेन| पालिकाक्षेत्र के ठीमली वार्ड 18 में रही पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत हो रही है।
ग्रामीण मुकटबिहारी गुर्जर, रामस्वरूप मेघवाल ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां पानी व्यर्थ बह रहा है। साथ ही गांव के सरकारी नल में पानी नहीं रहा है। इससे ग्रामीणों को निजी साधनों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
पानीके अभाव में सूखने लगी फसलें: बसोली. खेराड़क्षेत्र के बड़ौदिया, बसोली, डाटूंदा, नेगढ़, ओवण सहित कई गावों में मक्का, तिल्ली, सोयाबीन, मूंग, उड़द की फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं। किसान जीतमल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, प्रभुलाल, रामरतन आदि ने बताया कि इस समय मक्का की फसलों को कम से कम दो बार पानी पिलाने की आवश्यकता है, तब जाकर फसल तैयार हो सकती है।