पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेघवाल समाज ने किया प्रदर्शन

मेघवाल समाज ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| मेघवालसमाज के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सीएम के नाम कलेक्टर और विधायक अशोक डोगरा को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में लिखा कि समाज के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र ब्लॉक स्तर के स्कूलों बूंदी में कॉलेजों में पढ़ते हैं। इनके परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने से विद्यार्थी किराये पर कमरा लेकर नहीं रह सकते है। समाजबंधुओं की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वाणिज्यिक दर पर भूखंड खरीदना संभव नहीं है। ऐसे में समाज को हिंडौली, कापरेन, केशवरायपाटन, नैनवां, तथा बूंदी में छात्रावास के लिए नि:शुल्क या रियायती दर पर जमीन आवंटित की जाए।

समाजबंधुओं ने जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा के साथ हुए दुर्व्यवहार और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करने तथा जयस्थल निवासी समाज की महिला के साथ एसआई द्वारा की गई अभद्रता के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। समाजबंधुओं ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

बूंदी। मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन देने पहंुचे मेघवाल समाज के लोग।