छात्रों को बताए एनएसएस के उद्देश्य
कापरेन, इंद्रगढ़ और पेच की बावड़ी मंे भी लगे शिविर
महारानीबालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को एनएसएस का शिविर लगा। मुख्य अतिथि एसटीएससी सेल डीएसपी सीमा हिंगोनिया थी। विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब अध्यक्ष किरण शर्मा रही। स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत करने के बाद बैच लगाए।
प्रभारी ममता शर्मा ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया। मौके पर निकाली रैली को डीएसपी ने रवाना किया। स्वयं सेविकाओं ने पौधों को पानी पिलाया। उधर, गुढानाथावतान सीनियर सेकंडरी स्कूल में एनएसएस इकाई की ओर से शिविर लगा। मुख्य अतिथि श्रीनाथ किशोर दुबे थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान ने की। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता रमेश मीधा, शौकत अली, पृथ्वी सिंह राजावत रहे। मुख्य वक्ता वीरेंद्र ठाकुर थे। प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने एनएसएस की ओर से साल में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर स्वयं सेवकों को शौचालय बनाने के लिए संकल्प दिलाया।
गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य आरए कारगवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की। कार्यक्रम अधिकारी बीरमदेव ने बताया कि राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी में निशा गौतम ने प्रथम, मेघा मेहरा ने द्वितीय, युवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इस दौरान अनिता कटारा, राजेश कुमार चौहान, विनोदकुमार मीणा, सत्यप्रकाश, डॉ. रूचि कुलश्रेष्ठ और डॉ. अर्चना शर्मा आदि मौजूद थी। संचालन सुंदर बसवाल ने किया।
इंद्रगढ़.सीनियरसेकंडरी स्कूल में शिविर आयोजित हुआ। शिविर प्रभारी प्रदीप शर्मा प्रधानाध्यापक नरेंद्र गहलोत ने बताया कि शिविर के तहत शिविर में स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। उधर, न्यू सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल में भी एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। शिविर प्रभारी सुंदरलाल ने बताया कि छात्रों ने बालाजी स्थान पर जाकर श्रमदान किया।
नमानारोड. नेहरूयुवा केंद्र बूंदी में कौशल विकास उद्यमिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सात दिवसीय स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उद्य