सरकार आपके द्वार को लेकर निरीक्षण किया
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालय में विभिन्न तैयारियों का दौर चल रहा है। वहीं विभागों के आला अधिकारी भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे है।
बुधवार को चिकित्सा विभाग जयपुर से पीडी एनआरएचएम रतनलाल ने कापरेन ब्लॉक के सभी सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण किया। दोपहर को पीडी रतनलाल शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और यहां व्यवस्थाओं की जानकारी और विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एमएल मीणा भी साथ थे।
झालीजीका बराना. सरकारआपके द्वार को लेकर सरकारी भवनों की साफ-सफाई रंगाई पुताई शुरू हुई। कस्बे स्थित पीएचसी, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए संबंधित विभाग अपने-अपने भवनों की साफ-सफाई रंगाई पुताई करवा रहे है।
विधायकने सुनी समस्या
बूंदी. विधायकअशोक डोगरा ने बुधवार को माटूंदा बैरवा बस्ती में ग्रामीणों की समस्या सुनी।
लोगों ने उन्हें पानी की समस्या बताई। इस पर विधायक ने बोरिंग मय मोटर, टंकी के लिए विधायक कोष से 70 हजार रुपए स्वीकृत किए। विधायक ने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महेंद्र शर्मा, सत्यनारायण बैरवा, रामलाल बैरवा, रामलाल रैगर, बिरधीलाल बैरवा, सत्यनारायण रैगर, अमरलाल बैरवा, सूरजसिंह, गोपाल बैरवा ने स्वागत किया।