- Hindi News
- कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का पुतला जलाया
कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का पुतला जलाया
कापरेन|अरड़ाना गांवमें मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी, पूर्व प्रधान वीरेंद्रसिंह हाड़ा कांग्रेस ब्लॉक मीडिया प्रभारी पुष्पचंद मीणा का पुतला दहन कर प्रधान पद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करवाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर संगठन के विरोध में काम करने वालों को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की। मंगलवार सुबह ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता गांव के चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस चौराहे पर पहुंचे। यहां पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर एएसआई भगवानसिंह भी मय जाब्ते मौजूद रहे।
कापरेन। अरडानागांव में पुतला दहन कर विरोध प्रकट करते ग्रामीण।