कांग्रेस की जीत से मिली नई ऊर्जा
नवनिर्वाचितउपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा का मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख मीणा ने कहा कि बूंदी की जनता के दुख-दर्द दूर करना उनका लक्ष्य रहेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी कीचड़ से लोग परेशान रहते हैं। कई गांवों में सड़कों का अभाव है, पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी मजबूत किया जाएगा। सभापति सदाकत अली ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में जिले में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। वहीं मीणा के उपजिला प्रमुख बनने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला कांग्रेस महासचिव सत्येश शर्मा ने कहा कि जिले में जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख तथा पांच में से चार पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनना जनता की जीत है। बूंदी की जनता ने पंचायतीराज के कांग्रेस प्रतिनिधियों पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव चर्मेश शर्मा ने कहा कि सत्येंद्र मीणा ने शुरू से ही छात्रों युवाओं के हित में संघर्ष करते हुए आवाज उठाई है। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तंबोली, तालाबगांव सरपंच हनीफ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, पूर्व प्रदेश महासचिव उमेश शर्मा, पार्षद सतीश तंबोली, राजीव ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हारून खान, देई पूर्व सरपंच धर्मराज मीणा आदि ने उपजिला प्रमुख का स्वागत किया। बाद में उपजिला प्रमुख ने पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। न्यायालय परिसर में बार अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर मीणा ने भी उपजिला प्रमुख का स्वागत किया।
पदभारग्रहण समारोह में पहुंची जिला प्रमुख प्रधान
हिंडौली. चतरगंजपंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर ने मंगलवार को एक सादा समारोह में कार्य भार ग्रहण कर लिया। इस दौरान नवर्निवाचित जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर प्रधान ममता गुर्जर सहित कई अधिकारी नेताओं ने भाग लिया। सरपंच गुर्जर ने ग्रामीणो को भरोसा दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह निष्ठा से पूरी की जाएगी। जिला प्रमुख गुर्जर ने कहा कि समूचे जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने कहा कि हमने जो फसल बोई थी। उसका अच्छा परिणाम मिला है। जनता ने हमारे कार्य को इनाम दिया है। नवर्निवाचित जनप्रतिनिधि जनता का ध्यान रखते हुए विकास की गंगा बहाएं, जिससे लोग आपको याद रखें। इससे पूर्व सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रमुख प्रधान को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
मतदाताओंका आभार व्यक्त किया
सुमेरगंजमंडी. जिपसके वार्ड 16 के नवनिर्वाचित ब्रह्मानंद का मंगलवार को कस्बे में जुलूस निकाल कर स्वागत किया। जुलूस कस्बे के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गाें से गुजरा। उन्होंने मतदाताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मतदाताओं का अाभार प्रकट किया। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
झालीजीका बराना. कस्बेसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख, उप प्रमुख उपप्रधान बनने पर आभार जताया। पंचायत मुख्यालय की पूर्व उपप्रधान संतरा मीणा, छीतरलाल जैन, रामकिशन गुर्जर, जमनालाल मीणा, बद्रीलाल लटाला, बाबूलाल बैरवा, भंवरलाल गुर्जर, छोगालाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, उपप्रमुख सत्येंद्र मीणा, उपप्रधान अमृतलाल गुर्जर के चुनने पर आभार व्यक्त कर आतिशबाजी की।
पहलीबार बना आंतरी क्षेत्र से उपप्रधान
खटकड़. बूंदीपंचायत समिति में आंतरी क्षेत्र से उपप्रधान चुने जाने की घोषणा के साथ ही खटकड़ पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले आंतरी क्षेत्र के गांव गुढ़ामकदू, हरिपुरा, जावरा की झोंपड़ियां, जावरा, भीमगंज, गुलखेड़ी, बाड़ा धूंधला अादि गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि सावित्री मीणा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर 763 मतों से विजयी हुई। उसके उपरांत कांग्रेस के टिकट पर उपप्रधान के पद पर निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित उपप्रधान का खटकड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकाला।
येहै पृष्ठभूमि: सावित्रीमीणा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिता श्रवणलाल मीणा सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उनके ताउजी लाडेकीलाल मीणा उर्फ रामकिशन निवासी जावरा की झोंपड़ियां खटकड़ पंचायत में तीन बार उपसरपंच रह चुके हैं। आंतरी क्षेत्र के ग्रामीणों का मानना है कि क्षेत्र में उपप्रधानी आने से मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़ेगा। सावित्री के भाई भरतराज मीणा, प्रेमशंकर मीणा ने बताया कि अभयारण्य की रोक के चलते क्षेत्र का विकास ठप हो रहा था, जिसमें सबसे विकट समस्या आने-जाने की है। रास्ते की समस्या के निराकरण के लिए वन विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क कर निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे।
माटूंदासरपंच ने कार्यभार ग्रहण किया
बूंदी. माटूंदामें नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्रकुमार शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने पंचायत भवन में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सरपंच ने कहा कि पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। घरों में शौचालय बनाना, गरीब परिवारों का दुबारा सर्वे करवाकर लाभ पहुंचाना, छात्रों को खेलों से जोड़ना एवं आपसी समझाइश से समस्याओं को निबटारा आदि कार्य भी प्राथमिकता से किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गिरिराजप्रसाद राठौर, जगदीश शर्मा, कृष्ण शर्मा, देवेंद्रकुमार शर्मा, घासीलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश सैनी, बीओबी शाखा प्रबंधक जगदीशसिंह बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में वार्ड पंच धनकंवर बाई, श्योजी गुर्जर, स्नेहलता शर्मा, नटीबाई, उपसरपंच रामलाल रैगर, महावीर धोबी, किशनीबाई, राधाबाई आदि मौजूद थे।
नवनिर्वाचितसरपंच आज संभालेंगे पदभार
झालीजी का बराना. पंचायतमुख्यालय पर नवनिर्वाचित सरपंच बुद्धिप्रकाश गोचर बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार बोरदा काछियान सरपंच कौशल्या गोचर, गैंडोली सरपंच मदनलाल गोचर भी बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उधर, गैंडोली सरपंच मदनलाल गोचर ने केशवरायपाटन पंसस से विजय रहे सत्यनारायण गौतम का मंगलवार को साफा बंधवाकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचितपंसस का स्वागत किया
कापरेन. नवनिर्वाचितजिपस महेश दाधीच ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से संपर्क किया। महेश दाधीच ने कापरेन शहर एवं आंजदा गांव का दौरा कर लोगों से जन समस्याएं भी सुनी और हर संभव समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान राजपाल शर्मा, मुकेश बोहरा, पूर्व पंसस सत्यनारायण मीणा, जुगराजसिंह, सत्यनारायण गौतम आदि मौजूद थे।
झालीजी का बराना. गैंडौलीमें पंसस गौतम का साफा बांधकर स्वागत करते हुए।
बूंदी. नगरपरिषद में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मौजूद नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, सभापति सदाकत अली अन्य।