पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के मद‌्देनजर घर घर किया सर्वे

स्वाइन फ्लू के मद‌्देनजर घर-घर किया सर्वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन|शहर केरेलवे स्टेशन निवासी महिला रुक्मिणी कंवर के स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर चिकित्सा विभाग द्वारा गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र में घर-घर रोगियों की जांच की। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम मीणा ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा टीमों ने ठीमली वार्ड सहित अन्य क्षेत्र में सर्वे किया। टीमों ने 628 घरों का सर्वे किया, जिसमें 93 रोगी खांसी, जुकाम बुखार के पाए गए। उनको मौके पर दवा देकर उपचार किया।

कापरेन। ढीमली गांव में स्वाइन फ्लू का सर्वे करती चिकित्सा टीम।