पांच दिवसीय संभाषण शिविर शुरू
कापरेन| राजकीयप्रवेशिका संस्कृत स्कूल में मंगलवार को पांच दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर प्रभारी अर्चना शर्मा ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने और आमरूप से बोलचाल की भाषा में संस्कृत भाषा का उपयोग करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दस संस्थाओं के 11 सदस्यों ने भाग लिया है।
शिविर में कैलाशचंद शर्मा रेवतीरमण दाधीच द्वारा शिक्षकों को संस्कृत संभाषण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं शिविर में 22 सदस्यों को भाग लेना था, लेकिन मंगलवार को 11 सदस्य की मौजूद हो पाए।