बिजली चोरी करने वालों पर की कार्रवाई
कापरेन| विद्युतनिगम की विजिलेंस टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के ठीमली बालापुरा गांव में दौराकर अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। विद्युत निगम के जेईएन गौरीशंकर ने बताया कि मंगलवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए ठीमली में 10 बालापुरा गांव में 13 लोगों के खिलाफ झूले डालकर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया है। टीम में हजारीलाल, राधेश्याम, चंपालाल, रजामुराद, धर्मराज आदि कर्मचारी शामिल थे।