पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर सरकारी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमिनाशक दवा (एलबेंडाजोल की गोली) खिलाई गई। देवपुरा मिडिल स्कूल में विधायक अशोक डोगरा ने बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ. केसी मीणा ने बताया कि डिवार्मिंग कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. जेपी मीणा, डीईओ (मा.) पारसचंद जैन, डीईओ (प्रा.) लीला शर्मा, एनजीओ प्रतिनिधि सुरभि सक्सेना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित शिक्षक विद्यार्थी मौजूद थे। गाड़ीखाना मिडिल स्कूल में पोषाहार के बाद सामान्य अस्पताल के शिशु राेग विशेषज्ञ डॉ. जीएस कुशवाह की देखरेख में 58 बच्चों को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। प्रधानाध्यापक अशोककुमार शर्मा ने बच्चों को कृमिनाशक दवा की जानकारी दी। उधर, हट्‌टीपुरा सेकंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि बूंदी पंचायत समिति प्रधान मधु वर्मा ने बच्चों को गोली खिलाकर राष्ट्रीय डिवार्मिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बिरधीलाल ने की। विशिष्ट अतिथि बीडीओ रहे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. पीसी मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय डिवार्मिंग कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में पवनकुमार गुप्ता, बजरंगलाल धाकड़ सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी मौजूद थे। खोजागेट मिडिल स्कूल में मंगलवार को हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम हुआ। पोषाहार के बाद बच्चों को कृमि नियंत्रण टेबलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में बीईअो त्रिभुवन गौतम, प्रधानाध्यापक अब्दुल सलाम ने डिवार्मिंग टेबलेट के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान देवीसिंह, गायत्री नामा, एसएमसी अध्यक्ष मेहबूब अली अंसारी मौजूद थे। शारीरिक शिक्षक इश्हाक मोहम्मद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गुढ़ानाथावतान खुनेटिया गांव में नेहरू युवा मंडल संस्थान की ओर से डिवार्मिंग डे मनाया गया। इसमें ग्रामीणों को कृमि संक्रमण के बारे में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष महावीर कुशवाह, राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक राजू वर्मा ने डिवार्मिंग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी।

तालेड़ा. ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय की ओर से मंगलवार को कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमिनाशक एलबेंडाजोल गोली खिलाई गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक नभेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ तालेड़ा सरपंच हेतराम चांदना ने किया। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. पीसी मालव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

नैनवां. राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शहर सहित क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एलबेन्डाजोल नामक दवा खिलाई गई। खानपुरा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एसडीएम डॉ. नरेंद्र चौधरी ने आंगनबाड़ी के बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यवाहक बाबूलाल वर्मा, बीसीएमएचओ डॉ. गोपाललाल नागर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रेमलता, सहयोगिनी अनीता गुर्जर, रेखा कहार उपस्थित थी। बीसीएमएचओ डॉ. नागर ने टोडापोल आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पर बच्चों को एलबेन्डाजोल दवा खिलाई गई। इन केंद्रों पर कार्यक्रमों का शुभारंभ पार्षद रामनाथीबाई ने किया।

सुमेरगंजमंडी. राज्य सरकार के कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कस्बे में स्थित बालिका सेकंडरी स्कूल में डिवार्मिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे केशवरायपाटन सर्वशिक्षा अभियान के संदर्भ व्यक्ति यशवंत शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पेट के कीडों की रोकथाम करने के लिए स्कूल की बालिकाओं के साबुन से हाथ धुलवाकर कृमि नियत्रंण की एलबेन्डाजोल नामक गाेलियाें खिलाई गई। साथ ही उन्होंने बचाव उपाय पर विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान स्कूल संस्था प्रधान आशा मीणा भी उपस्थित रही।

कापरेन. राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शहर सहित क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एलबेंडाजोल नामक दवा खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के सीनियर सेकंडरी स्कूल में ब्लॉक चिकित्सालय अधिकारी डॉ. घनश्याम मीणा पालिका चेयरमैन नंदकिशोर मेघवाल ने बच्चों को दवा खिलाकर की। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामदयाल मीणा, स्कूल स्टाफ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। क्षेत्र के सभी स्कूलों में भी छात्रों को हाथ धुलाकर दवा दी गई। उधर, आंगनबाड़ी केंद्रों परबच्चों को सुपरवाइजर संगीता शर्मा की उपस्थिति में दवा दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भूपेंद्र हाड़ा, अमिता शर्मा, गायत्री सोनी, ममता सेन, मधुबाला, राधा प्रजापत, अनिता गुप्ता, रेणु मीणा, सावित्री गुप्ता आदि मौजूद थी।