- Hindi News
- आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, नाराज डॉक्टरों ने टेंट लगाकर देखे मरीज
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, नाराज डॉक्टरों ने टेंट लगाकर देखे मरीज
बूंदी| गतदिनों पीएमओ को धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा विराेध -प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। डॉक्टरों ने सुबह की पारी का आउटडोर कक्ष के बजाय फिजियोथैरेपी भवन के सामने टेंट लगाकर चलाया।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे डॉक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर फिजियोथैरेपी भवन के सामने लगे टेंट के नीचे एकत्रित हो गए। वहीं पर ही आउटडोर के मरीज देखे। आउटडोर खत्म होने के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। उसके तहत डॉक्टरों की तीन सदस्य संघर्ष समिति का गठन किया गया। आॅल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन जिला शाखा के सचिव डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि संघर्ष समिति आगे की रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। कापरेन|चिकित्सकोंकी विभिन्न मांगों को लेकर ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों ने सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा और अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सकों ने आउटडोर कक्षा में नहीं बैठकर अस्पताल परिसर में रोगियों का उपचार किया। इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मनीष जैन, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. जगदीश मीणा, डॉ. कमल गोठवाल, महिला चिकित्सक डॉ. अंजू वर्मा मौजूद थे।
कापरेन। अस्पताल में बाहर बैठकर उपचार करते चिकित्सक।