तय कीमत पर दी जा रही खाद: एसडीएम
जिलेमें खाद वितरण व्यवस्था के तहत लाखेरी उपखंड में एसडीएम ममता तिवारी ने खाद के वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
तिवारी ने बताया कि निरीक्षण केंद्रों पर उपस्थित किसानों से खाद की कीमत और अटैचमेंट संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खाद निर्धारित राशि 284 रुपए प्रति बैग ही उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उन्होंने खाद विक्रेताओं को पाबंद कर निर्देश दिया कि वह यूरिया उपलब्ध हो तब ही कृषि विभाग एवं प्रशासन के सहयोग से खाद बिक्री करें। उन्होंने बताया कि खाद के संबंध में उपखंड क्षेत्र में कोई काला बाजारी नहीं हो रही हैं। इसी तरह हिंडौली एसडीएम जयवीर सिंह कालेर ने बताया कि उन्होंने पेच की बावड़ी में निरीक्षण किया। नैनवां तहसीलदार ने बताया कि नैनवां, देई, करवर, समीधी, बालापुरा में यूरिया स्टाक और वितरण की जांच की। इसमें बालापुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में यूरिया स्टाक 7 हजार 118 बैग और वितरण 7 हजार 95 बैग पाया।
केपाटन एसडीएम ने बताया कि केपाटन और कापरेन स्थित खाद विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्टाक और वितरण की जानकारी ली। एसडीएम रवि वर्मा ने भी क्षेत्र में खाद विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।