प्याऊ को दुकान में मिलाया, नाराजगी
प्याऊ को दुकान में मिलाया, नाराजगी
बूंदी.कौमी एकता मंच अध्यक्ष शहजाद खिलजी ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी के बाहर स्थित सार्वजनिक प्याऊ को दुकान से अलग करवाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि इस प्याऊ को पास के दुकानदार ने गलत तरीके से अपनी दुकान में मिला लिया है। ऐसे में प्याऊ को दुकान से अलग करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों उपाध्यक्ष रमेश चीफ, सचिव साजिद खान शामिल हैं।
एसीसीसीमेंट उद्योग में युवाओं को मिले रोजगार
बूंदी.राजस्थान तकनीकी युवा बेरोजगार संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर युवाओं को लाखेरी एसीसी सीमेंट उद्योग में रोजगार दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में लिखा कि इस मामले को लेकर पूर्व में एसडीएम को भी कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उद्योग में बाहर के लोगों को रोजगार देने से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवा बेरोजगार हो रहे हैं।
शिवसेनाने निकाय चुनाव पर चर्चा की
बूंदी.शिवसेनाकी बैठक प्रदेश सचिव संजय पांडे की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही नैनवां, खानपुरा में हुई घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव लिया गया। साथ ही दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की पुलिस प्रशासन से मांग की। बैठक में जिला प्रमुख हर्षवर्धन भटनागर ने प्रदेश प्रमुख की सहमति से प्रशांत मोदी को उपजिला प्रमुख, अनिल नंदवाना को युवा सेना नगर प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। बैठक में नगर प्रमुख महेंद्र सिंघाडिय़ा, सोनू वर्मा, हनीसिंह और विक्रमसिंह आदि मौजूद थे।
बालोदमें कब्जे हटाए
कापरेन.बालोद गांव में मुख्य मार्गों सहित सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने मंगलवार को हटा दिया। सरपंच प्रदीप मीणा, तहसीलदार धनराज शर्मा सहित पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मुख्य मार्ग सहित पंचायत भवन के पास, सार्वजनिक हुए एवं टाकरवाड़ा से बालोद के बीच हो रहे अतिक्रमण हो हटवाया।