किसान संघ पदाधिकारियों को बताई परेशानी
किसान संघ पदाधिकारियों को बताई परेशानी
दबलाना. भारतीय किसान संघ का परिवार मिलन कार्यक्रम धोवड़ा के पास घाटी के देवनारायण मंदिर परिसर पर हुआ। इसमें पदाधिकारी रामनाथ मालव, एडवोकेट जगदीश शर्मा, श्रीपाल गोयल, प्रहलाद नागर ने देव भगवान की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने पदाधिकारियों को बिजली की कमी, घरों पर बिल पहुंचाने, समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। यह जानकारी तहसील मंत्री अशोक शर्मा ने दी।
त्रिमूर्तिकॉलोनी में भगवती जागरण 26 को
बूंदी.छत्रपुरा रोड के त्रिमूर्ति कॉलोनी में 26 सितंबर को भगवती जागरण होगा। जय मां वैष्णो देवी समिति संयोजक चुन्नीलाल चंदोलिया, अध्यक्ष सत्यनारायण झाड़ोतिया ने बताया कि इस दौरान बाहर से आने वाले कलाकारों द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही कलकत्ता और दिल्ली की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे। अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि एसपी पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर और भाजपा नेता महावीर मोदी रहेंगे।
ज्योतिषपरिषद ने की गोष्ठी में चर्चा
बूंदी.नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को छत्रपुरा में रघुनाथ ज्योतिष परिषद ने गोष्ठी की। पुराणाचार्य पं. ज्योति शंकर शर्मा ने कहा कि नवरात्र स्थापना के दिन प्रतिपदा के बाद द्वितीय रहेगी, जो नवरात्र में सभी के लिए शुभकारी है। इसी तरह सप्तमी अष्टमी को मूल नक्षत्र आने से नवरात्र का विशेष योग बनेगा। वहीं इस बार नवरात्र नौ दिन के हैं इसमें कोई क्षय नहीं है। सुबह 10 बजे तक नवमी रहेगी, जिसके बाद विजयादशमी लगेगी। गोष्ठी में पं. ब्रह्मदत्तम गौतम, पं. रितुराज शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गोष्ठी में पं. विष्णु कलवाडिय़ा, पं. रमेश, पं. महावीर शर्मा, पं. गिरिराज, पं. मनीषा कलवाडिय़ा, लीलावती शर्मा, श्रीनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।
नैनवांमें हुई घटना की निंदा
कापरेन.शहर के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर शिवसेना संगठन की बैठक हुई। नगर प्रमुख विनोद खारोल ने बताया कि बैठक में नैनवां में हुई घटना की निंदा करते हुए प्रशासन ने थानाधिकारी को हटाने की मांग सहित निर्दोष लोगों को छोड़ने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विनोद खारोल, जगदीश सिंह, रामसिंह आदि कार्यकर्ता