पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कापरेन में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

कापरेन में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. नाबालिगको शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने कस्बे निवासी रहीम पुत्र छोटू अली को गिरफ्तार किया है। कस्बे निवासी एक जने ने मंगलवार सुबह रिपोर्ट दी की नाबालिग पुत्री को रहीम शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने उसे तलाश कर बोरदा नहर के पास से पकड़ लिया। पुलिस को आता देख उसने नाबालिग को छोड़ दिया। उधर, डीएसपी रानू शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया है।