120 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा
बूंदी. सिलोरउपस्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें 32 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही बुखार के रोगियों का इलाज कर ब्लड स्लाइडें ली गई।
शिविर में डॉ. धनराज मीणा, डॉ. रंजीता दाधीच, एलएचवी बबीता भटनागर, सूचना सहायक यमन खंडेलवाल, एएनएम पारस, लेब टेक्नीशियन पवन धाभाई सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।
झालीजीका बराना. कंवरपुरामिडिल स्कूल में लगे शिविर में 13 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनमें एक हाइरिस्क प्रसूता भी शामिल थी। इस दौरान 6 कुपोषित तथा एक अतिकुपोषित बच्चा सामने आया। अतिकुपोषित बच्चे को एमटीसी सेंटर कापरेन के लिए रैफर किया गया। शिविर में डॉ. योगेश श्रीवास्तव, एलएचवी ममता शर्मा, लैब टेक्नीशियन लोकेश सिंह, सूचना सहायक घनश्याम सैनी, आशा सुपरवाइजर बनवारीलाल मीणा, एएनएम मंजू नामदेव, कल्पना शर्मा ने सहयोग किया।
बूंदीका गोठड़ा. मेंडीगांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित शिविर में डॉ. बनवारीलाल मीणा, डॉ. प्रीति चौहान ने 33 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 8 हाइरिस्क प्रसूताओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनमें खून की कमी पाई जाने पर महिला रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी गई। इसके अलावा बच्चों की कुपोषण संबंधी जांच की गई।
नमाना.क्षेत्रके धनातरी में मंगलवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर लगा।। इसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ. मधुसिंह ने 42 गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों की जांच की। इसमें 11 कुपोषित बच्चे मिले। साथ ही शिविर में 12 बच्चों का टीकाकरण और 30 रोगियों को इलाज कर दवाइयां दी। इस दौरान एएनएम, आशा सहयोगिनियां आदि मौजूद थी।