- Hindi News
- 124 महिलाओं को जांचा बच्चों के लगाए टीके
124 महिलाओं को जांचा बच्चों के लगाए टीके
आयरन टैबलेट देकर डॉक्टरों ने दी सलाह
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र द्वारा राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को मातृ और शिशु स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 19 हाइरिस्क महिलाओं समेत 63 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। वहीं दस कुपोषित बच्चों का इलाज कर महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। चालीस रक्त पट्टिकाओं का संचय किया। शिविर में चिकित्सा प्रभारी डाॅ. एलपी नागर, महिला चिकित्सक सरोज मीणा, लेब टेक्नीशियन रघुवीर वर्मा, सूचना सहायक चेतन शर्मा, अकाउंटेंट ओम कुमार, एमपीडब्ल्यू एनके सेन, एलएचवी राजेश जोशी, एएनएम लीलावती और आनंद कुमारी सहित आशा सहयोगिनी मौजूद रही।
कापरेन.देहीखेड़ासीएचसी पर गुरुवार को शिविर लगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. महावीर नागर ने बताया कि 27 महिलाओं की प्रसव पूर्व और 8 प्रसव पश्चात जांच की गई। 6 हाइरिस्क महिलाओं को चिह्नित कर इलाज किया। पांच कुपोषित और 2 अति कुपोषित बच्चे मिले। नवजात कन्या के जन्म पर पिंकी बैरवा प|ी महावीर को जामणा दिया। शिविर में डॉ. महावीर नगार, महिला डॉ. मनीषा सिंघल, एलएचवी चंद्रकाता, आशा सुपरवाइजर पूरणमल सहित सरपंच खेमराज मीणा और ग्रामीण मौजूद थे।
दबलाना.आकोदाके राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शिविर लगा। इसमें पीएचसी प्रभारी डॉ. शिरीष गुप्ता डॉ. सीमा गर्ग ने 26 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इसमें 4 हाइरिस्क सामने आई। उनको आयरन टैबलेट के साथ चिकित्सा सलाह दी। साथ ही एएनएम संतोष राठौर को देखभाल के निर्देश दिए। कुपोषित बच्चे को बूंदी एमटीसी सेंटर रैफर किया। 8 बच्चों को डीपीटी, मिजल्स, पोलियो का टीकाकारण भी किया। शिविर में सूचना सहायक राकेश कुमार और लेब टेक्नीशियन आरपी मीणा ने सेवाएं दी।
देई। राजीव गांधी सेवा केंद्र में लगे शिविर में महिलाओं की जांच करती महिला डॉक्टर और मौजूद अन्य।