पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंबल घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में हो रहा मछलियों का शिकार

चंबल घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में हो रहा मछलियों का शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. प्रतिबंधितचंबल घडिय़ाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियों का शिकार हो रहा है। क्षेत्र के बालोद, रोटेदा, डोलर , जगदरी आदि गांवों में नजदीक से गुजर रही चंबल नदी के किनारों पर इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। वन विभाग, घडिय़ाल अभयारण्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन की नजरों से बचते हुए शिकारी यहां अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी कई बार प्रशासन की नजर में आने के बावजूद मिलीभगत से बच निकलते हैं। शिकार से नदी के आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। साथ ही विस्फोटों से अन्य जीव जंतुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ठोसकार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद

ग्रामीणोंने बताया कि अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग, पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुस्तैद है। वहीं चौकसी के लिए क्षेत्र में वन विभाग द्वारा निर्धारित स्थान निगरानी के लिए नाका बना रखे हैं। नाका प्रभारी भी नियुक्त हैं। इसके बावजूद अवैध शिकार जारी है। ठोस कार्रवाई नहीं होने से शिकारियों के हौसले बुलंद है।

^मत्स्य आखेट की शिकायत नहीं मिली है। नदी क्षेत्र की निगरानी की जाती है। यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।

-ओमप्रकाशशर्मा, फोरेस्टरचंबल घड़ियाल अभयारण्य, केशवरायपाटन