एक रात में 6 जगह चोरी
कापरेन. पालिकाक्षेत्र के वार्ड 8 करीरिया की झोंपडिय़ां में रविवार रात चोर गिरोह ने छह मकानों में वारदात को अंजाम दिया। चोर छह तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवर सहित करीब पांच हजार रुपए ले गए। एक ही रात में छह मकानों में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
रविवार रात करीब एक से दो बजे के बीच चाेरों ने वारदात को अंजाम दिया। भागते हुए कुछ लोगों को ग्रामीणों ने देखा भी, लेकिन चोर गिरोह पकड़ से दूर रहा। करीरिया की झोंपडिय़ां निवासी रामनिवास मेघवाल को ही सबसे अधिक नुकसान हुआ।
रामनिवास ने बताया कि परिजन बाहर सो रहे थे। घर के बाहर की कुंडी लगी थी। चोरों ने कुंडी खोली और घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे छोटे बक्से को ले गए, जो पास खेतों में पड़ा मिला। बक्से में रखे सोने के टड्डे, कंटी दो ताला की, दो तोला सोने का बोर, चांदी की पायल, फोलरिया, ताकली, करीब आधा किलो चांदी, दो मोबाइल 1500 रुपए ले गए। वहीं रामनारायण मीणा के मकान से चोर 1200 रुपए घरेलू सामान ले गए। रामकरण मीणा के मकान का केवल ताला ही तोड़ा। जानकीलाल मीणा के मकान से बच्चों की गुल्लक ले गए जिसमें करीब 1200 रुपए थे। सुरेश मीणा के घर से चांदी की पायल एक हजार रुपए ले गए और पनराज मीणा के घर में रखे बक्से का ताला तो तोड़ा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में इन लोगों ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
रामनारायण की बुजुर्ग मां सूरजा बाई ने बताया कि रात को एक से डेढ़ बजे की घटना है। खटपट की आवाज आदि तो नींद खुली उसने आवाज लगाई तो, एक युवक जो कच्छा बनियान पहने हुए था। मकान से बाहर जाते हुए देखा, लेकिन मैंने उसे पौत्र समझा और सो गया।
क्षेत्रमें बढ़ रही चोरी की घटनाएं: शहरसहित क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। सितंबर माह में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है।
^करीरिया की झोंपडिय़ां में चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली है और इस मामले में चार लोगों ने चोरी की वारदात की रिपोर्ट की है। मामला दर्ज कर जांच किया जा रही है।
-भगवतीप्रसादसैनी, थानाधिकारीकापरेन
कापरेन। वारदात के बाद मकान में चोराें ने फैलाया सामान।