रैली में शामिल होने के लिए किया संपर्क
कापरेन| अखिलभारतीय प्रजापति (कुम्हार) समाज संघर्ष समिति सदस्यों ने क्षेत्र का दौराकर मंगलवार को बूंदी में होने वाली विरोध रैली में शामिल होने के लिए जनसंपर्क किया। प्रजापति समाज युवा शाखा जिलाध्यक्ष सुरेश भाणा ने बताया कि सोमवार को शहर सहित क्षेत्र के कापरेन स्टेशन, अरडाना, चरडाना, कोड़क्या, आजंदा, कोटडी, घाट का बाराना, झपायता, देहीखेड़ा आदि गांवों का दौराकर समाज के लोगों को जानकारियां दी गई। वहीं संघर्ष समिति उपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत ने केशवरायपाटन, भीया, समदपुरिया, अरनेठा, बलकासा, अडीला, झालीजी का बराना, गैंडोली आदि गांवों का दौरा किया।