पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह से गैस आपूर्ति ठप

तीन माह से गैस आपूर्ति ठप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना| कस्बेसहित क्षेत्र के आधा दर्जन गांवाें में कापरेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को तीन माह से गैस सिलेंडर नहीं रहा है।

उपभोक्ता महावीर गौचर, निर्दोश वालीवाल, त्रिलोक जैन, महावीर प्रजापत, बद्रीलाल ने बताया कि कस्बे सहित गैंडौली, काली तलाई, मैंणोली के गांवों में एंजेसी द्वारा सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं को 15 किमी दूरी तय कर एजेंसी पर पहुंचना पड़ रहा है। संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि दो माह से सब्सीडी फार्म भरने से समय नहीं मिला। मंगलवार को कालीतलाई में गाड़ी भेजी जाएगी।