कापरेन में कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू
कापरेन| शहरमें श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। गणेश वाटिका से बैंडबाजे के साथ दोपहर को कलशयात्रा शुरू हुई, जिसमें 500 महिलाएं कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा चौमुखा बाजार, साइकिल चौक, धुमेश्वर महादेव मंदिर, बोरदामाल चौराहा, अस्पताल, छतरी का चौक होते हुए कथा स्थल पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कलशयात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर विधि-विधान से स्वामी घनश्यामदास महाराज ने कथावाचन शुरू किया। आयोजन से जुड़े पंचमुखी बालाजी मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष दिनेश खारोल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे रात्रि 8 से 11 बजे तक हाेगी।
कापरेन। श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर निकाली कलशयात्रा में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।