पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान केशव का फूलों से शृंगार

भगवान केशव का फूलों से शृंगार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी महोत्सव शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान केशवरायजी को इस अवसर पर फूलों से मनमोहक शृंगार धराया। श्रीनामदेव छीपा पंचायत समाज द्वारा समाज के मंदिर पर शिव पार्वती परिवार की विशेष पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया।

दोपहर बाद समाज के सभी महिला-पुरुष बसंती वस्त्रों में भगवान केशवराय मंदिर पहुंचे और वहां से भगवान विट्ठलजी महाराज के देवविमान झांकियों के साथ शहर में संत शिरोमणि नामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का धार्मिक संगठनों समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगह देवविमान में विराजे ठाकुरजी की आरती उतार कर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में समाज के अध्यक्ष भारत नामा, बजरंगलाल नामा, दानमल नामा, युवा अध्यक्ष बृजेश नामा, पार्षद महेश नामा सहित कई समाजबंधु साथ चल रहे थे। उधर, आदिगौड ब्राह्मण समाज द्वारा भी भगवान कल्याणराजी मंदिर परिसर से बसंत पंचमी महोत्सव स्थापना दिवस पर आकर्षक झांकियों देवविमान के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

नैनवां|शहरमेंश्रीनामदेव नवयुवक मंडल की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव एवं संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सकल नामदेव समाज एवं नगरफोर्ट, देई, करवर, जजावर, बाछोला, पलाई के समाजबंधुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा नीलकंठ महादेव के स्थान से रवाना होकर मालदेव चौक, सदर बाजार, लोहडी चौहटी होते हुए बुर्ज के बालाजी पहुंची।

जुलूस का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत कर नामदेवजी महाराज की आरती उतारी गई। विट्ठल, विट्ठल, विट्‌ठला पाण्डुरंग विट्‌ठला की ध्वनि से सर्वत्र वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

कापरेन|शहरसहितक्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों पर भजन कीर्तन पूजा-पाठ हुए। महिलाओंने पीले वस्त्र पहनकर खेतों में पहुंचकर बसंत पंचमी मनाई।

नैनवां। शोभायात्रा में भजनों पर नृत्य करती बालिकाएं।

केशवरायपाटन। नामदेव पंचायत समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।

खबरें और भी हैं...