ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कापरेन|दिल्ली-मुंबई रेलवेलाइन बलकासा फाटक के पास गुरुवार रात को एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से खेड़ली मेहता गांव निवासी अखराज मीणा (30) पुत्र लटूरलाल की मौत हो गई। अखराज प|ी को पीहर छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रात 11.10 बजे की हैै। एएसआई भगवान सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को कापरेन अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया।
एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले फोटो पहचान-पत्र से हुई। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को रात को ही सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक के परिजन ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि अखराज का ससुराल हिंगोनिया गांव में है। गुरुवार दोपहर प|ी निर्मला को पीहर छोड़ने के लिए निकला था। कापरेन पहुंचने पर उसकी सास मिलने से प|ी को उसके साथ भेज दिया और वह गांव के लिए रवाना हो गया। बीच में बलकासा के निकट शौच करने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में गया। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है।
गलतसूचना से हुई देरी
थानाधिकारीने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने मेमो में सूचना गलत दी और पोल संख्या 940 पर घटना होना बताया। इस पर रेलवे गार्ड ने मौके पर जाकर देखा, लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में दो बजे मालगाडी के चालक ने मेमो में 946 नंबर पोल पर शव पड़ा होने की सूचना दी तो गार्ड मौके पर पहुंचा। उसके बाद स्टेशन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।