पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में बाइक सवार घायल, कोटा रैफर

दुर्घटना में बाइक सवार घायल, कोटा रैफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन|मेगा हाइवेपर अडीला के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार मुकेश मीणा (27) पुत्र कालूलाल अड़ीला निवासी गंभीर घायल हो गया। जिसे 108 से गुरुवार रात साढे 8 बजे अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया।

हेडकांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि मुकेश मीणा अपने परिजन जितेंद्र मीणा के साथ बाइक से केशवरायपाटन से अपने गांव अड़ीला रहा था। गांव के कुछ दूरी पर मारूति वैन ने उसे टक्कर मार दी। इससे मुकेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। बाइक चालक जितेंद्र को चोट नहीं आई। पुलिस ने वैन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...