- Hindi News
- मांग के अनुरूप खाद नहीं आने से निराश लौटे किसान
मांग के अनुरूप खाद नहीं आने से निराश लौटे किसान
मार्केटिंग सोसायटी पर भीड़ के चलते नहीं बटा खाद
कापरेन.मांगके अनुरूप यूरिया खाद नहीं पहुंचने से शुक्रवार को खाली हाथ लौटे किसान। शहर की मार्केटिंग सोसायटी एक निजी विक्रेता के यहां शुक्रवार को 180-180 कट्टे यूरिया खाद पहुंचा। जिसे लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष की भीड़ जमा हो गई। निजी खाद विक्रेता के यहां पहुंचे 180 कट्टे कृषि पर्यवेक्षक हनुमान शर्मा की देखरेख में किसानों को प्रति किसान तीन-तीन कट्टे वितरण किए गए। वहीं मार्केटिंग सोसायटी पर किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए बिल काटना शुरू किया, लेकिन धक्का-मुक्की के चलते 180 कट्टों का वितरण नहीं हो पाए। बाद में भीड़ को देखते हुए खाद को गोदाम में रखा गया।
खादकी मांग, जुलूस निकाला
केशवरायपाटन.खादकी आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को जुलूस निकालकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालो में वसीम अहमद, बिट्टू रंधावा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।