- Hindi News
- शिविर में उमड़े ग्रामीण, 150 आधार 125 भामाशाह कार्ड बनाए
शिविर में उमड़े ग्रामीण, 150 आधार 125 भामाशाह कार्ड बनाए
नगरपालिका प्रशासन की ओर से सामुदायिक भवन परिसर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी वार्ड 11 के लिए भामाशाह शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आधार भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।
शिविर प्रभारी ईओ हेमेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में 150 भामाशाह और 125 आधार कार्ड बनाए गए। 15 दिसंबर को वार्ड 12 के लिए शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पार्षद सत्येंद्र चौरसिया, सैय्यद अमजद खान, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
तहसीलदारपुलिस से संभाली व्यवस्था
नमानारोड. दौलाड़ाराजीव गांधी सेवा केंद्र पर चल रहे भामाशाह शिविर का शुक्रवार को अंतिम दिन होने से खाफी संख्या में ग्रामीणों पहुंचे। भामाशाह अाधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों की धक्का-मुक्की के चलते कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कार्य बंद कर कर उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। जिस पर तहसीलदार चेतराम मीणा मय पुलिस जाब्ते मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद कार्ड बनाने का काम सुचारू हुआ।
कापरेन। भामाशाह शिविर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़।