- Hindi News
- नैनवां के नवीन की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए राशि दी
नैनवां के नवीन की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए राशि दी
नैनवां. शहरनिवासी नवीन शर्मा की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सहयोग राशि देने का सिलसिला बना हुआ है। समिति पदाधिकारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकंडरी स्कूल की ओर से 25100 रुपए दिए है। इसमें व्याख्याता रामपाल मीणा ने दस हजार, प्राचार्य सीएल महावर ने एक हजार विद्यार्थियों ने नौ हजार सौ रुपए दिए। मां भारती सैकंडरी स्कूल की ओर से 1500, बबूली सैकंडरी स्कूल की ओर से 4500 रुपए दिए।
कापरेन.नवीनकी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए स्थानीय निजी संस्थान संकलन महाविद्यालय के स्टाफ छात्रों द्वारा सहायता राशि एकत्रित की। महाविद्यालय के संचालक चेतन मीणा ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा के सानिध्य में महाविद्यालय के शिक्षकों छात्रों ने दो हजार रुपए की सहयोग राशि एकत्रित कर नवीन के बैंक में जमा करवाई।