- Hindi News
- प्रदर्शन रैली के लिए संपर्क में जुटे कुम्हार समाजबंधु
प्रदर्शन रैली के लिए संपर्क में जुटे कुम्हार समाजबंधु
कुम्हार समाज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
बांसी| कस्बेके सीतारामदास बाबा के आश्रम में रविवार को कुम्हार समाज की बैठक हुई, जिसमें बूंदी में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही समाजबंधुओं ने 23 सितंबर को बूंदी में होने वाली महारैली में पहुंचने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नैनवां तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक में तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष सुवालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिलखुश प्रजापति, संयोजक घनश्याम प्रजापति, सहसंयोजक गौरीशंकर प्रजापति, प्रेमशंकर प्रजापति, महामंत्री रमेश प्रजापति, बांसी इकाई अध्यक्ष लालचंद प्रजापति को बनाया गया।
बैठक में दुगारी, भजनेरी, देई, रामगंज, भंडेडा, मरां, नैनवां, जजावर, सुंवासड़ा, लक्ष्मीपुरा, मानपुरा, सांवतगढ़, सोरण, बड़गांव के समाजबंधुओं ने भाग लिया।
प्रजापतिसमाज संघर्ष समिति की रैली कल: बूंदी. प्रजापतिसमाज संघर्ष समिति का धरना रविवार को भी जारी रहा। समिति संयोजक घनश्याम डाबरिया ने बताया कि मंगलवार को रैली निकाली जाएगी, जो बालचंदपाड़ा से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए धरना स्थल पहुंचेगी। रविवार को धरने पर गप्पू बाथरा, धनराज प्रजापत, बजरंगलाल, जगदीश, शंकरलाल, नेमीचंद, शंभूलाल बाथरा, हरिप्रसाद, सुनील आदि बैठे थे।
बांसी। सीतारामबाबा के आश्रम में हुई बैठक में मौजूद प्रजापति समाज के लोग।