पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनादी के बावजूद आवारा मवेशियों की रोकथाम नहीं

मुनादी के बावजूद आवारा मवेशियों की रोकथाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन| नगरपालिका द्वारा आवारा मवेशियों के सड़कों पर घूमने को लेकर शहर में मुनादी कराने के बावजूद पशुपालकों द्वारा ध्यान नहीं देने से इनकी रोकथाम नहीं हो पाई है। इसके चलते आवारा मवेशी राहगीरों, वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

पार्षद अंबरीश व्यास, मनोजसिंह, राजेंद्र पाटनी ने समस्या को लेकर नगर पालिका ईओ महावीरसिंह को एक सप्ताह पहले अवगत कराया था, जिस पर ईओ ने मुनादी कराकर पशुपालकों को अपने पशुओं को बांधने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके चलते सड़कों पर मवेशी यथावत घूमते नजर रहे हैं।

शहरवासियों ने आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उधर, ईओ ने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।