खड़ी ट्रॉली में घुसी कार, 5 घायल
कार पलटी, 5 घायल
कापरेन. मेगाहाइवे पर बालापुरा मोड़ के पास बुधवार सुबह 11 बजे कापरेन से लाखेरी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित 5 जने गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से कापरेन अस्पताल पहुंचा, जहां से कोटा रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सभी कार सवार अपने गांव खेडली पांड्या कैथून (कोटा) से रणथंभौर गणेश जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
बालापुरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में तेज गति से रही कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। जिससे कार में सवार खेडली पांड्या, कैथून (कोटा) निवासी बाबा नंदकिशोर योगी (55), बाबूलाल मीणा (35), कस्तूरचंद मीणा (45), मोती शंकर गौतम (45), रघुवीर मीणा (38) चंद्रशेल बोरखेड़ा, कोटा निवासी भंवरलाल गोचर (42) निवासी चंद्रशेल गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को कापरेन अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रैफर कर दिया।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कापरेन। मेगा हाइवे के बालापुरा मोड़ पर ट्रॉली में घुसी कार।