भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर
कापरेन. भाजपासरकार के एक साल पूरे होने पर जयपुर में होने वाले आयोजन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा ने बताया कि बुधवार को सीएडी स्थिति पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें में 151 कार्यकर्ताओं के जयपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का लक्ष्य रखा। बैठक में द्वारकालाल मीणा, डूंगरसिंह, जेलसिंह, हारून पठान, राजेंद्र पाटनी आदि मौजूद थे।