- Hindi News
- कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंडल प्रभारी बनाए
कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंडल प्रभारी बनाए
बूंदी. सरकारके एक साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शौकिनचंद राठौर ने मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं। शहर अध्यक्ष सुशील मेहता ने बताया कि 84 बसों और कई निजी साधनों से जिले के 790 बूथों से पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। बूंदी शहर का सुशील मेहता, बूंदी ग्रामीण का उदयलाल गुर्जर, तालेड़ा मंडल का हितेंद्रसिंह, हिंडौली का ओमभगवती सिंह, लाखेरी शहर का परमानंद सैनी, इंद्रगढ़ का श्याम पोरवाल, इंद्रगढ़ ग्रामीण का साहबसिंह गुर्जर, केपाटन शहर का जगदीश सिंह जादौन, केपाटन ग्रामीण का सुरेंद्र शर्मा, कापरेन का द्वारका मीणा, करवर का कन्हैयालाल नागर, नैनवां शहर का जयसिंह आसावत और नैनवां ग्रामीण का रामजी साहू को मंडल प्रभारी बनाया है।