पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कापरेन में खाद के 340 कट‌्‌टेे लेने पहुंच गए 500 किसान

कापरेन में खाद के 340 कट‌्‌टेे लेने पहुंच गए 500 किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काम छोड़कर सोसायटी के बाहर बैठे रहते हैं किसान

यूरियाकी किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। मांग के अनुरूप नहीं मिलने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

बुधवार को शहर की मार्केटिंग सोसायटी पर 340 कट्टे खाद पहुंची, वहीं करीब पांच सौ से ज्यादा किसान सोसायटी के सामने कतारों में लग गए। इस पर 68 किसानों को ही पांच-पांच कट्टे खाद के पासबुक से दिया। जो मात्र आधे घंटे में ही खत्म हो गया। इसके बाद भी वंचित रहे साढ़े चार सौ किसान दिनभर मार्केटिंग पर और खाद आने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन शाम तक नहीं आने पर निराश होकर किसान लौट गए।

कहांजाएं यूरिया लेने

शहरसहित क्षेत्र में खाद नहीं पहुंचने से किसानों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मार्केटिंग सोसायटी पर अब तो डीएपी भी खत्म हो चुका है। घाटका बराना निवासी भंवरलाल केवट ने बताया कि पांच दिन से रोज कतारों में खड़े होते हैं। गेहूं की फसल को पहला पानी दे दिया है। यूरिया नहीं मिलने से चक्कर काट रहे हैं।

कापरेन। मार्केटिंग सोसायटी पर खाद का इंतजार करते दूर-दराज से आए किसान।