जुड़वां कन्याओं के जन्म पर जामणा पहनाया
कापरेन. जुड़वांकन्याओं के जन्म पर चिकित्सा विभाग ने जनक पुत्री योजना के तहत जामणा पहनाया।
ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.एमएल मीणा ने बताया कि सोमवार को देहीखेड़ा सीएचसी के घाट का बराना निवासी विनिता प|ी मनीष शर्मा ने 25 अगस्त को जुड़वां बालिकाओं को जन्म दिया था। इस पर उसको चिकित्सा टीम ने उसके घर पहुंचकर जामणा पहनाया। इस दौरान डॉ. महावीर नगार, डॉ. एमएल मीणा आदि शामिल थे। उधर, देहीखेड़ा सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। डॉ. महावीर नागर ने बताया कि शिविर में 6 हाई रिक्स गर्भवतियों की पहचान हुई।