पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को दी संस्कृत भाषा की जानकारी

छात्रों को दी संस्कृत भाषा की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशवरायपाटन. भारतविकास परिषद उपशाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत सोमवार को निजी स्कूल में संस्कार शिविर और गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुए। इसमें शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को चित्तौड़ प्रांत संरक्षक जानकीलाल वात्सयन, सीए जितेंद्र गोयल, दीपक कुमार गुप्ता, सूर्यप्रकाश बागला आदि ने संबोधित किया। सचिव मोहनलाल सुमन, राकेश रावल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कापरेन.आजंदाके राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर के तहत छात्रों को संस्कृत भाषा की जानकारी दी। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक तेजमल मीणा ने बताया कि शिविर में संस्कृत में वाद-विवाद, वार्ता आदि के माध्यम से संस्कृत भाषा का ज्ञान दिया जा रहा है। शिविर 24 सितंबर तक चलेगा।