हिन्दी एकता और अखंडता का प्रतीक
भाषा का सम्मान करना देशवासियों का कर्तव्य
पीजीकॉलेज के पुस्तकालय भवन सेमिनार हाल में हिन्दी विभाग ने सोमवार को हिन्दी दिवस समारोहपूर्वक मनाया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा और पहचान है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। वह संस्कृति और संस्कारों की संवाहक होती है। यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम हमारी राष्ट्र भाषा का सम्मान करें। हमें राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रयोगात्मक रूप से बढ़ावा देना चाहिए।
छात्रसंघ अध्यक्ष लाेकेशकुमार गोचर ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। अंग्रेजी के स्थान पर हमें हिंदी में काम करना चाहिए। इस दौरान कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। पिंकी कंवर हाड़ा ने सौभाग्य की बिंदी है हिंदी, वंदना शर्मा ने हिंद देश की प्यारी हिंदी भाषा, किरण जोशी ने हिंदी की चुनौतियों पर कविता पाठ किया। इसके बाद नारा लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में पिंकी कंवर प्रथम, वंदना शर्मा द्वितीय, राधा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रिंयकाकुमारी राणावत प्रथम, नीलम कुमावत द्वितीय, किरण अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में कन्हैयालाल प्रथम, नेमीचंद मावरी द्वितीय, अंकित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी सालोदिया, डॉ. अनिता यादव ने पुरस्कार दिए। संचालन डॉ. रमेशचंद मीणा ने किया। कार्यक्रम में संकाय डॉ. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. सीमा कश्यप और डॉ. सियाराम मीणा आदि मौजूद थे।
गर्ल्सकॉलेज में प्रतियोगिताएं हुई
गर्ल्सकॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस सप्ताह शुरू हुआ। राष्ट्रीय सेवा याेजना, युवा विकास केंद्र महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नंदा गौतम ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी बीरमदेव ने बताया कि कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें निशा मेहरा प्रथम, दिप्ती पालीवाल द्वितीय, पिंकी मेघा मेहरा तृतीय स्थान पर रही। श्रुति लेख प्रतियोगिता में मेघा मेहरा प्रथम, निशा मेहरा द्वितीय, मुरमी जैन, अन्नु कुमावत तृतीय नहीं। कविता पाठ में रूखसार बानो मेघा मेहरा प्रथम, रिंकू शक्तावत द्वितीय, ज्योति