मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में 6 जने घायल
देई| क्षेत्रमें जैतपुर के पास नाईपुरा मोड पर दो बाइकाें की भिड़ंत में छह जने घायल हो गए। सूचना पर देई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देई अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बालचंद (21), अमित (19), दीकुल (20) निवासी हिंगोनिया कापरेन पटवारी परीक्षा देने देई रहे थे। वहीं देई की तरफ से घासीराम (25) प|ी दीपू बाई (25) बच्चा अजय (4) के साथ जैतपुर की तरफ जाते समय बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें छह जने घायल हो गए। इसमें दीकुल मीणा पुत्र महावीर गंभीर घायल था। इनमें तीन घायल बालचंद, अमीत दीकुल को प्राथमिक उपचार कर कोटा के लिए रैफर कर दिया। वहीं घासीराम, दीपू बाई अजय को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।