ओएमआर शीट प्रश्नपत्र शीट के नंबर अलग,प्रशासन ने कराया दुरुस्त
अतिरिक्त व्यवस्था पर भी खचाखच रही बसें
फोटो लेकर नहीं आया निराश लौटना पड़ा: नैनवां. शहरमें 10 केंद्रों पर पटवार भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। एसडीएम करतारसिंह, सीआई रामानंद यादव सतर्कता दल की टीमें परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखे हुए थी। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को वापस जाने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए रोडवेज ने कोटा, बूंदी, जयपुर मार्ग के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी थी। शहर में भगवान आदिनाथ जयराज मारवाड़ा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए भांडाहेड़ा निवासी अनिलकुमार मेरोठा अपने साथ फोटो लेकर नहीं लाने से परीक्षा से वंचित रहा। वहीं नैनवां रोड बूंदी के पते के चक्कर में चार अभ्यर्थी नैनवां पहुंच गए, जहां आने पर पता चला तो बूंदी के लिए रवाना हुए।
इंद्रगढ़.सुमेरगंजमंडीइंद्रगढ़ में पटवार भर्ती परीक्षा के लिए 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 802 अभ्यर्थियों में से 651 ने परीक्षा दी। यहां राउमावि, न्यू सरस्वती उमावि, सुमेरगंजमंडी राबाउमावि राउमावि में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
कापरेन.शहरमें शनिवार को नौ केंद्रों पर पटवार भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1258 में से 1105 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।
नैनवां. परीक्षा से वंचित रहा अभ्यार्थी।
बूंदी. पटवार परीक्षा देने के बाद पेपर को लेकर चर्चा करती युवतियां।
बूंदी। पटवार परीक्षा समाप्ति के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़-भाड़ का माहौल रहा।