पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सारसला में मेला शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके सारसला में शनिवार को दो दिवसीय भैरुजी के मेले का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बूंदी जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर ने इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर भैरुजी मेला परिसर में इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण करवाने एवं आम रास्ते में कीचड़ की समस्या के निराकरण के लिए पक्का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.पाटन उपप्रधान अमृतलाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि जिपस महेश दाधीच, सरपंच मदन गुर्जर, अरूण मीणा, मुकेश बोहरा ने की। मेला समिति अध्यक्ष ने बताया कि मेले में रविवार को इनामी ड्रा निकाला जाएगा। वहीं जिपस महेश दाधीच ने शनिवार को जिला प्रमुख गुर्जर ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इससे पूर्व जिला प्रमुख के कापरेन पहुंचने पर नगर अध्यक्ष प्रवीण पाटौदी, अरूण मीणा, प्रहलाद गुर्जर, मुकेश बाेहरा, फिरोज मंसूरी, मनोज शर्मा, पार्षद सुनील गौतम, विवेक नागर, रघु शर्मा, सत्यनारायण धाबाई आदि मौजूद थे।

गांवोंका दौरा किया

झालीजी का बराना. जिलाप्रमुख सोनिया गुर्जर ने शनिवार को जनसुनवाई के लिए क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। पंचायत मुख्यालय बस स्टैंड पर जिला प्रमुख गुर्जर का सरपंच बुद्धिप्रकाश गोचर ने शॉल ओढाकर स्वागत किया। कस्बे के मुख्य सती चौराहे पर पूर्व सरपंच यदुनंदन बैरवा, देवीशंकर, पूर्व उपप्रधान संतरा मीणा ने स्वागत किया। इनके साथ जिपस महेश दाधीच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थे। इस दौरान जिला प्रमुख ने सती चौराहे से सीनियर सैकंडरी स्कूल तक सीसी सड़क बनाने के लिए कहा। साथ ही गेंडौली, फोलाई में भी समस्याएं सुनी।

खबरें और भी हैं...