पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप

पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन| नगरपालिका अध्यक्ष पर भाजपा पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्षद अम्बरीश व्यास, गोबरीलाल धाबाई मनोज मीणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पत्र भेजकर उचिव कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि पालिका में भाजपा का बोर्ड है और 20 पार्षदों वाली पालिका में भाजपा के 9 एवं एक निर्दलीय पार्षद है। कांग्रेस के दस पार्षद हंैं, इसके बावजूद पालिका अध्यक्ष द्वारा कोई भी निर्णय भाजपा पार्षदों से पूछकर नहीं किया जाता है। पार्षदों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई की नहीं की गई तो आने वाले चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...