बेशकीमती बैग का नहीं लगा सुराग
बूंदी| पूर्वराजपरिवार के शादी समारोह से मंगलवार को चोरी गए बैग के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे।
मामले में मंगलवार देर रात कापरेन राजपरिवार के बलभद्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे वंशवर्धन सिंह के शादी समारोह में शामिल होने आईं समधन मीनासिंह का बैग गणेश स्थापना के कार्यक्रम के दौरान गायब हो गया। बैग में 50-60 हजार रुपए, पुराने सोने के जेवरात होटल रूम की चाबी, मोबाइल फोन थे। काफी तलाशने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली थानाधिकारी बदन सिंह ने बताया की चोरों की तलाश की जा रही है। बूंदी, कोटा जिले के साथ मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भी चोर की तलाश में टीमें रवाना की गई हैं।