युवक ने पीया कीटनाशक, कोटा रैफर
कापरेन|ढीकोली गांवनिवासी चौथमल गुर्जर (32) पुत्र रामरतन की अज्ञात कीटनाशक दवा के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। 108 से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि चौथमल जमीनी विवाद को लेकर काफी परेशान था और इसी के चलते बुधवार शाम को खेत पर जाकर दवा का सेवन कर लिया।