पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की टैबलेट

बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की टैबलेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय बालचंदपाड़ा में कृमि दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। इस अवसर पर आठवीं तक के 72 बच्चों ने गोली का सेवन किया। शेष रहे बच्चों को 15 फरवरी को मॉप अप दिवस पर दवा दी जाएगी।

इससे पहले 5 फरवरी को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम आने वाले छात्र छात्रा को 150 रुपए का नकद पुरस्कार विद्यालय सुविधा राशि एसएफजी से प्रदान किया जाने का प्रावधान रखा गया। प्रथम छात्र टीकमचंद शर्मा प्रथम छात्रा टीना वर्मा को मुख्य अतिथि सथूर सीसै प्रार्चाय डाॅ. युवराज सिंह ने सम्मानित किया।

बूंदी.राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुरा में मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा ने स्वच्छता विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम रहे लव जांगिड़ तथा छात्रा वर्ग में प्रथम मनीषा सैनी को पुरस्कार वितरित किए। सीएमएचओ डॉ. सुरेश जैन, डॉ. ओपी वर्मा भी मौजूद रहे।

इंद्रगढ़.राउमाविमें बुधवार को दवा दी। शिक्षक शंकरलाल वर्मा, मुकेश पालीवाल, परमानंद सोनी आदि मौजूद थे।

झालीजीका बराना| आंगनबाड़ीकेंद्र प्रथम पर बच्चों का दवा दी। कार्यक्रम के तहत आशा सहयोगिनियों एएनएम ने स्कूलों में जाकर बच्चों को दवा दी। उधर, चिकित्सा विभाग के डॉ. योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्कूली बच्चों के लिए कृमिनाशक दवा देेने की जिम्मेदारियां सौंपी।

नैनवां|सुभाषकॉलोनी में पार्षद मोहनसिंह ने दवा पिलाई। केंद्र पर कार्यकर्ता शशि शर्मा, रीमा प्रजापत, सीता शर्मा ने सहयोग किया।

देई। विजेताओं को इनाम देती चिकित्सा टीम।

झालीजी का बराना। बच्चों को पिलाई दवा।

केशवरायपाटन। कृमिनाशक दवा देते हुए।

बूंदी। बालिका को दवा देते विधायक।

खबरें और भी हैं...