पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां के साथ आए बच्चे, श्रेष्ठ 21 महिलाओं को सम्मानित किया

मां के साथ आए बच्चे, श्रेष्ठ 21 महिलाओं को सम्मानित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से जिले के सभी ब्लाॅक स्तरों पर माताओं एवं शिशुओं के लिए पूरा दिन समर्पित रहा। सीएमएचओ डाॅ. सुरेश जैन ने बताया कि ब्लाॅक सीएमएचओ, जिला एवं आशा समन्वयकों के सहयोेग से जिले के हर ब्लाॅक के सर्वाधिक आबादी वाले कस्बों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान पांच वर्ष आयु के बच्चों को अपनी माताओं के साथ बुलाया गया। इसके लिए चयनित क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी प्रभारी चयनित क्षेत्र की आशाओं एवं एएनएम के साथ मिलकर माता तथा शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को विशेष रूप से बुलवाया गया जिनके 5 वर्ष के बच्चे थे।

नुक्कड़नाटक प्रदर्शनी: नुक्कडनाटकों का आयोजन किया गया तथा विभागीय प्रदर्शनी लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनियों ने महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया के साथ ही इसके फायदों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही स्तनपान, टीकाकरण, पोषाहार और स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी। शिशु स्वास्थ्य दिवस जिले के पांचों ब्लाॅक कापरेन, देई, अलोद, तालेड़ा, गुढ़ानाथावत में जनप्रतिनिधियों के द्वारा शुभारंभ करवाकर मनाया गया।

खबरें और भी हैं...