पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोग अध्यक्ष ने गंदगी देखकर जताया रोष

आयोग अध्यक्ष ने गंदगी देखकर जताया रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन| राज्यसफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल के बुधवार को शहर पहुंचने पर कहा कि स्थानीय नगर निकाय के अधिकािरियों को स्वच्छता अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री और मुख्मयंत्री द्वारा स्वच्छता को लेकर विभिन्न योजनाएं चला रखी है और विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में गंदगी होना चिंता का विषय है। पचेरवाल बुधवार को माणकचंद कटारिया के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने गगगगहारून पठान के घर भी पहुंचकर शोक प्रकट किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोग अध्यक्ष को शहर के आम रास्तों पर हो रही गंदगी के ढेर दिखाते हुए स्वच्छता अभियान को गति देने की मांग की साथ ही स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास करने पर चर्चा की। इस दौरान रमेश नगेदा, सत्येंद्र चौरसियां, पार्षद अम्बरीश व्यास, महावीर माहेश्वरी, राजेंद्र पाटनी, जगदीश गर्ग, सुरेश भाणा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...