सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया
कापरेन| राज्यसरकार द्वारा पेयजल बिलों में अत्याधिक बढ़ोत्तरी करने और बिल की राशि बढ़ाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपतहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मजीदुल्ला शेख को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बढ़ाई गई पेयजल राशि को कम करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नेशनल कांग्रेस बिग्रेड जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, युथ कांग्रेस के विनोद मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल शर्मा, सुरेंद्र सुमन, मनीष मराठा, बृजमोहन, रोशन अली, जितेंद्रसिंह आदि शामिल थे।
पालिकापर बढ़ा 35 हजार 560 रुपए का अतिरिक्त भार: जलदायविभाग द्वारा पानी के बिला में तीन गुना बढ़ोत्तरी किए जाने से स्थानीय नगर पालिका पर 35 हजार 560 रुपए का अतिरिक्त आर्थिक व्यय बढ़ गया है।