- Hindi News
- National
- बजट बैठक में समितियों के गठन पर हंगामा कांग्रेस के 9 भाजपा के 3 पार्षदों का वॉकआउट
बजट बैठक में समितियों के गठन पर हंगामा कांग्रेस के 9 भाजपा के 3 पार्षदों का वॉकआउट
नगरपालिका सभागार भवन पर मंगलवार को पालिका बजट को लेकर हुई बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस के 9 एवं भाजपा के 3 पार्षद बैठक का बहिष्कार कर बाहर गए। सहमति नहीं बनने से बजट पास नहीं हो सका। भाजपा कांग्रेस पार्षदों के बीच नोंक-झोक हुई, समितियों के गठन को लेकर सदन का माहौल गरमा गया। आम सहमति नहीं बनने पर षार्षद आरोप लगाते हुए बाहर निकल गए।
शुरू में पालिका कैशियर महावीर जैन ने बजट प्रस्ताव पढ़ा। प्रस्ताव के बाद भाजपा के पार्षद अंबरीश व्यास, गोबरीलाल धाबाई, मनोज मीणा, सहित कांग्रेस के सुनील गौतम, प्रशांत तिवाडी, सोनू मीणा, प्रहलाद मीणा, राजेंद्र मेघवाल, मीना कुमारी, शानू बानाे, सुरेश खींची, पिंकी रानी ने बजट से पूर्व समितियों के गठन और पूर्व बोर्ड बैठक में लिए प्रस्तावों पर चर्चा करने की मांग लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया।
बैठक के दौरान भाजपा कांग्रेस के पार्षदो में फूट नजर आई। भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद 3 भाजपा पार्षदों ने बैठक में बहिष्कार कर कांग्रेसी पार्षदों के साथ वाॅक आउट किया। वहीं, कांग्रेस के दस पार्षदों में से 9 ने बहिष्कार किया।
कापरेन। नगर पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने के बाद बाहर बैठे पार्षद।
कापरेन। नगर पालिका बोर्ड बैठक में उपस्थित पार्षद अधिकारी।