प्रशिक्षण शिविर में मेटों ने सीखा सही कार्य करने का तरीका
कापरेन| मनरेगायोजना के तहत गुरुवार को शहर के रघुनाथ मंदिर परिसर पर के.पाटन पंचायत समित की 14 ग्राम पंचायतों के मेटों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम में नरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी लाड मीणा, पंचायत प्रगति प्रसार अधिकारी महेश बैरवा, लेखा सहायक शकील विभोर, महावीर एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायक अधिकारी विजय वर्मन ने मेटों को कार्य करने की जानकारी दी। वहीं नरेगा अधिकारी ने तकनीकी सहायकों की मौके पर ही कार्य स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण देने, कार्यों में महिला श्रमिकों की 50 फीसदी उपस्थिति रखने के निर्देश दिए। इसमें 175 मेटों ने भाग लिया।
देई|स्थानीयअटल सेवा केंद्र में एक दिवसीय मेट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 12 पंचायतों के मेटों ने भाग लिया। इस दौरान जिला परिषद के एईएन ललित राव, समन्वयक आईईसी त्रिलोक शर्मा, सरपंच गीता सोनी, ग्राम सचिव कजोड़लाल, तकनीकी सहायक राजेश जैन, सहायक सचिव विमल जैन आदि मौजूद थे।
कापरेन। मनरेगा मेट प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते अधिकारी।